पिपरिया: पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ANC जांच शिविर आयोजित
शुक्रवार को पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ANC जांच शिविर का आयोजन किया गया. अपराह्न 1 बजे यहां गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की जा रही थी. यहां कुल 21 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थय जांच की गई. 5 हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिला को FCM चढ़ाया गया ताकि शरीर में खून और आयरन की कमी जल्द पूरी हो सके.