शाहजहांपुर: नगरायुक्त सौम्या गुरुरानी ने दी जानकारी, स्कूलों के बाहर बनेंगे स्पीड ब्रेकर और लगेंगे साइनेज बोर्ड
शाहजहांपुर। हाल ही में अजीजगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में मासूम बच्चे की जान जाने की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहल की है। नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और स्कूलों के बाहर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर, साइनेज बोर्ड और जेब्रा लाइन डलवाने की तैयारी की जा रही है।