नबीनगर: मंगल बाजार पानी टंकी से पुलिस ने 42 बोतल अंग्रेजी शराब और 76 बोतल देशी टनाका शराब की बरामद की, शराब तस्कर फरार
नवबीनगर थाना के पुलिस ने मंगल बाजार पानी टंकी से 42 बोतल अंग्रेजी शराब और 76 बोतल देशी टनाका शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। एलटीएफ प्रभारी रूप कमल सिंह ने रविवार के शाम 4:00 बजे बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।