नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रंग बीघा गांव से 52 बोतल देशी टनाका शराब बरामद किया है, हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बुधवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।