नबीनगर: लहियापुर से पुलिस ने 2.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के लहियापुर गांव से 2.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी राम प्रवेश सिंह है। नबीनगर सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने गुरुवार की शाम चार बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जल भेज दिया गया है।