नबीनगर: महुअरी गांव से पुलिस ने 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से 5 लीटर में महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी जितेंद्र चौहान है। सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने सोमवार की शाम 6:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उक्त व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।