नबीनगर: एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सोन नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत
सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना एनटीपीसी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मंगवार गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने जानकारी सोमवार की शाम 6 बजे दी है। बताएं कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।