नबीनगर: पतरघटा सोन नदी दियरा क्षेत्र से 90 लीटर महुआ शराब बरामद, 12,000 लीटर जावा महुआ किया गया विनष्ट
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पतरघटा सोन नदी दियरा क्षेत्र से 90 लीटर महुआ शराब बरामद की है, जबकि मौके पर 12000 लीटर जावा महुआ विनिष्ट किया है। एलटीएफ प्रभारी रूप कमल सिंह ने बुधवार की शाम 4:00 बजे बताया कि अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।