पटना ग्रामीण: मुसल्लहपुर से ₹5 लाख की 750 पुड़िया स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर नहर रोड के पास से एक व्यक्ति के द्वारा 11 दिसंबर को प्लास्टिक के बैग में स्मैक लेकर बिक्री के लिए ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 750 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है जिसकी मार्केट वैल्यू ₹500000 बताई जा रही है।