पटना ग्रामीण: सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी, ₹40 लाख नकद बरामद
EOU ने शुक्रवार को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भावेश कुमार सिंह के 6 ठिकानों पर रेड की है। पटना में 4 और गोपालगंज में 2 जगहों पर टीम ने दबिश दी है। जिसमें बिहटा स्थित भावेश कुमार की राइस मिल से 40 लाख कैश बरामद हुआ है। वहीं पटना के आवास से भी कैश और ज्वेलरी जब्त की है। पटना में रेड के दौरान EOU की टीम ने भावेश से पूछताछ की है।