पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन किया गया
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 3 स्टैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया। जहाँ पटना जिले से भूमि संबंधी सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए। प्रत्येक लोगों की समस्या को सुनकर विजय कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का तुरंत समाधान का निर्देश दिया।