पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में फायरिंग करते युवक का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जक्कनपुर थाना क्षेत्र से 11 दिसंबर को एक वायरल वीडियो पुलिस को मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति फायरिंग करता नजर आ रहा था। पुलिस ने वीडियो के सत्यापन के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के बाद उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया जिसके पास से फायरिंग करने वाला हथियार बरामद किया गया है।