पटना ग्रामीण: रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, पारिवारिक मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मायके में बेटियों के अधिकार को लेकर एक ट्वीट किया था जिस पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पारिवारिक मामले को राजनीतिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक बातें परिवार के अंदर ही रहनी चाहिए,अगर कोई समस्या है तो उसे परिवार के अंदर ही सुलझा लेना चाहिए।