पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा, सदन में न रहना लोकतंत्र के लिए सही नहीं
बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बीच में ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ घूमने के लिए विदेश चले गए। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सदन में मौजूद रहना चाहिए था, पांच दिनों का ही सत्र था उसके बाद भी वह घूमने या कहीं बाहर जा सकते थे।