फुलवारी: हसनपुरा में JDU के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के श्राद्धकर्म का आयोजन, पूर्व मंत्री श्याम रजक हुए शामिल
Phulwari, Patna | Oct 12, 2024 फुलवारी शरीफ के हसनपुरा में जदयू के वरिष्ठ नेता व समता पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के आवास पर ही किया गया। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत कई लोग शामिल हुए।