फुलवारी: बिहार के लोग बढ़ी हुई बिजली बिल अफोर्ड नहीं कर सकते: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
Phulwari, Patna | Oct 11, 2024 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्मार्ट मीटर को लेकर एक बार फिर से सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोगों के घर बढ़ी हुई बिजली बिल आ रही है जिसे बिहार जैसे गरीब राज्य के लोग अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने कहा कि केरल सबसे शिक्षित राज्य है और वहां भी स्मार्ट मीटर के लिए मना कर दिया गया है।