फुलवारी: पटना स्थित अपने आवास पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा- मोहन भागवत ने पुणे, लखनऊ और सहारनपुर की घटनाओं की चर्चा नहीं की
Phulwari, Patna | Oct 12, 2024 मोहन भागवत के बयान को लेकर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।एजाज अहमद ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे कहा कि मोहन भागवत ने बेटियों और उनके रक्षा की बात को लेकर चर्चा तो की लेकिन उन्होंने पुणे,लखनऊ और सहारनपुर के घटना की चर्चा नहीं की।मोहन भागवत ने गैर भाजपा शासित राज्यों में बेटियों पर हो रहे अत्याचार और बलात्कार पर भी चर्चा नहीं की।