फुलवारी: अपना घराना एमआर कॉलोनी के निवासी मातिउर रहमान लापता, फुलवारी शरीफ थाने में दी गई सूचना
Phulwari, Patna | Oct 11, 2024 60 वर्षीय बुजुर्ग मातीउर रहमान फुलवारी शरीफ के अपना घराना एमआर कॉलोनी के निवास अचानक लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने लापता बुजुर्ग की काफी खोजबीन की बावजूद कोई जानकारी अब तक इस मामले में नहीं मिल पाई है। मामले को लेकर फुलवारी शरीफ थाने में भी इसकी सूचना दी गई है। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे इस बात की जानकारी दी है।