सिंघेश्वर: श्रावणी मेला में पंडा समाज की आजीविका प्रभावित, जिला अधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
सिंहेश्वर मंदिर में श्रावणी मेला के दौरान बैरिकेडिंग से पंडा समाज की आजीविका प्रभावित होने का मामला सामने आया है। मंदिर न्यास समिति के पूर्व सदस्य धर्म नारायण ठाकुर ने जिला प्रशासन से 14 पंडा परिवारों को दो-दो लाख, कुल 28 लाख रुपये की अग्रिम सहायता देने की मांग की है। साथ ही भविष्य में वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई है।