खंडवा नगर: खंडवा में मानसून का जोरदार अटैक: 24 घंटे में 5.5 इंच बारिश, सुक्ता नदी उफनी; बांध के 4 गेट खोले, स्कूलों में छुट्टी
खंडवा जिले में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले 24 घंटे में करीब 5.5 इंच यानी 138 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रातभर हुई तेज और रुक-रुककर बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इसी बीच भगवंत सागर (सुक्ता) बांध के 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया, जिससे सुक्ता नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं