पातेपुर: टेक्नीशियन के सहारे पातेपुर CHCमें होता है लोगो के आंख का इलाज, 14 की जगह मात्र 5 डॉक्टरों के भरोसे चिकित्सा व्यवस्था।
पातेपुर CHC में चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति डॉक्टरों की कमी के कारण बदहाल है। लगभग पांच लाख की आबादी वाले प्रखंड में मात्र 5 MBBS डॉक्टर के कंधों पर स्वास्थ्य व्यवस्था टिकी है। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब बाजार के लोगो ने बताया कि अस्पताल में लाखों की लगत से आंख जांच मशीन तो लगाई गई लेकिन नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं रहने के कारण लोगो को इलाज में परेशानी होती है।