जमुई: DM को आवेदन देकर अभिभावक संघ ने मणिद्वीप स्कूल के प्रबंधक पर RTE बच्चों के साथ भेदभाव का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 मणिद्वीप स्कूल प्रबंधन पर शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत नामांकित बच्चों को शिक्षा से वंचित करने, अगली कक्षा में प्रवेश से रोकने का आरोप लगा है। मामले में अभिभावक महासंघ ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे DM नवीन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग है, जबकि स्कूल के संस्थापक अभिषेक कुमार भगत ने लगाए गए आरोप को गलत बताया है।