बिजनौर: बिजनौर की 333 ग्राम पंचायतों में मनरेगा की फर्जी मजदूरी का खेल हुआ उजागर, सीडीओ ने बैठाई जांच
Bijnor, Bijnor | Dec 29, 2024 बिजनौर में 11 ब्लॉक की 333 ग्राम पंचायतो में मनरेगा की फर्जी मजदूरी का खेल उजागर हुआ है। रविवार को समय करीब 4:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने मामले में बताया कि जांच बैठा दी गई है। 2 दिन में करीब 28 लख रुपए का पूरी तरह से फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच के बाद ग्राम प्रधान व मनरेगा से जुड़े लोगों पर गाज गिरने की उम्मीद है।