बिजनौर: गांव सुखापुर में वन विभाग की टीम ने आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का किया आयोजन, गुलदार के प्रति लोगों को किया जागरूक
Bijnor, Bijnor | Dec 29, 2024 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब 12:00 वन विभाग की टीम ने गांव सुखापुर में पहुंचकर आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने गुलदार से होने वाली घटनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया है। और उन्हें मुखोटे वितरित किए गए हैं। जिले में बढ़ते गुलदार के आतंक को लेकर वन विभाग की टीम लोगों को जागरुक कर रही है।