बिजनौर: गांव काज़ीवाला में बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 29, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में गांव काज़ीवाला में एक महा पूर्व गिरीशपल नामक व्यक्ति के घर में चोरी हो गई थी। लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी करके चोर फरार हो गये थे। रविवार को समय करीब शाम 5:00 बजे मंडावर पुलिस ने जितेंद्र नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी अभी भी फरार है। जितेंद्र के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।