बिजनौर: बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर गांव पैजानिया के पास बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Dec 29, 2024 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब शाम 5:00 बजे नूरपुर मार्ग पर गांव पैजनिया के पास बाइक की टक्कर लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।