बिजनौर: मंडावर में गांव रतनपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से तेज रफ्तार कार टकराई, चालक की मौत, पत्नी व पुत्री घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 29, 2024 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब 1:00 बजे थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में कार चालक पंकज की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक पंकज के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।