तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, चालक बाल-बाल बचा
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): कस्बे के शहीद चौराहे के समीप मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। जोरदार टक्कर में कार का चालक की ओर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि ट्रक चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी अनुसार ट्रक आजमगढ़ की ओर से मऊ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रक के बगल में पहुंच गई। स्थिति को भांपते हुए ट्रक चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया। इससे कार सवार गंभीर हादसे की चपेट में आने से बच गया।