बेसमेंट में संचालित देवराज कैफे किया गया सील
नगर पंचायत के कई नोटिस के बाद भी संचालक नहीं आया बाज, एसडीएम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर बेसमेंट में संचालित किए जा रहे कैलेंडर तिराहे के पास देवराज कैफे के खिलाफ मंगलवार को नगर पंचायत ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री भी मौके पर मौजूद रही। नगर पंचायत देवेश मिश्रा और फायर सर्विस के अनुसार कैफे संचालक को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद संचालन जारी रखा गया।