🏆 उत्तर प्रदेश बनी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता! ⚽🔥
बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए अंडर-17 नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड को मात देकर खिताब अपने नाम किया! 🥇🎉
घमासान मुकाबले में निर्धारित समय, अतिरिक्त समय, टाईब्रेकर और सडेन डेथ के बाद निर्णायक मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश को विजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🥉 कांस्य पदक: पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।
सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई! 👏✨
#NationalSchoolGames #Under17Football #UttarPradeshChampions #Ballia #SGFI #FootballTournament #UPWins