शिवपुरी में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ
शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिवपुरी में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम एथलेटिक्स चैंपियनशिप (17 वर्ष बालक/बालिका) 2026-27 का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली स्कूली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
P.NEWZ INDIA
#JyotiradityaScindia #Shivpuri #NationalSchoolGames #AthleticsChampionship #SportsNews #MadhyaPradesh #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Nov 12, 2026