सदर: वाराणसी में जलजमाव को लेकर धरने पर लोग, बीजेपी विधायक का किया घेराव
वाराणसी के गुरु धाम कॉलोनी में जल जमाव की समस्या को लेकर शनिवार को स्थानीय लोग सड़क बंद कर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव का लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगो विधायक के सामने ही उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस दौरान भाजपा विधायक का घेराव भी किया।