पंडारक: ममरखाबाद निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत
पंडारक थाना क्षेत्र के ममरखाबाद निवासी एक व्यक्ति की रविवार रात लगभग 9.00 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में की गयी है।