शामली: गौसगढ़ के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 4 अभियुक्तों के एक अन्य साथी को थानाभवन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 4, 2024 बुधवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात गौसगढ़ क्षेत्र में मुठभेड़ में चोरी की घटनाओं में शामिल कैराना निवासी समीर, रामपुर मनिहारन निवासी नासिर, बुढ़ाना निवासी समर और टिटौली निवासी मोनू को गिरफ्तार किया था। थानाभवन पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के साथी के रूप में बुधवार को फुगाना निवासी नीरज को भी गिरफ़्तार किया है।