शामली: कोतवाली शामली पुलिस ने झाल गांव में जानलेवा हमले के मामले में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 4, 2024 बुधवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे थाना कोतवाली शामली से मिली जानकारी के मुताबिक 2 अप्रैल को झाल गांव में पिता—पुत्र पर जानलेवा हमले की वारदात प्रकाश में आई थी। पुलिस ने इस घटना में वांछित चल रहे 1 अभियुक्त के रूप में गांव झाल निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।