प्रतापगढ़: चिलबिला चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अभद्रता का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
चिलबिला चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर पर कुछ लोगों को बेरहमी से पीटने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से आक्रोशित पीड़ित पक्ष ने सोमवार दोपहर 12.30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है।