*👉 थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।*
*➡️ थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत गजराही नहर पुलिया के पास पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।*
*➡️ अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर एवं 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ) बरामद किया गया।*
*➡️ उक्त झपटमारी की घटना में सह अभियुक्त हर्ष तिवारी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 23.07.2026 को वादी नईम पुत्र मो. हनीफ निवासी ग्राम सरायबाबू, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दुकान बंद कर मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर जाते समय अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल की चाबी झपट्टा मारकर ले जाने के संबंध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना जेठवारा पुलिस* द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश के क्रम में गजराही नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे अभियुक्त शुभम तिवारी ने पुलिस टीम को देखकर रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1-शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।
*आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी उर्फ बच्चा निवासी मनेहूं थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ।
*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त-*
2-हर्ष तिवारी पुत्र नकुल तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।