पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना पुलिस ने ऑटो में छूटा बैग बरामद कर युवक को सौंपा
एक युवक ने पटना जंक्शन से महेंद्रू के लिए ऑटो पकड़ा था।जब वह युवक महेंद्रू में उस ऑटो से उतरा तो उसका बैग उसी ऑटो में छूट गया। युवक ने मामले की जानकारी कोतवाली थाने पुलिस को दी।कोतवाली थाने की पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए उस ऑटो का पता लगाकर युवक के बैग को बरामद कर लिया और उस युवक को सुपुर्द कर दिया। जिसकी जानकारी शनिवार रात 8:00 बजे पुलिस ने दी है।