धर्मशाला : #live गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित लोग शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं उठाते हुए मांगों के समाधान की गुहार लगाई। Kangra Express
प्रभावित लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से जुड़े परिवारों की चिंताओं का समय रहते समाधान किया जाए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए उचित मुआवजा और पुनर्वास समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
Kangra, Kangra | Aug 21, 2026