धर्मशाला में पुलिस का बड़ा एक्शन! हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, बिना हेलमेट और दस्तावेज़ वालों के धड़ाधड़ चालान | Kangra Express
धर्मशाला: धर्मशाला में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आज धर्मशाला पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना वैध दस्तावेज़ और नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चला रहे लोगों के मौके पर चालान किए गए। पुलिस की कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज SI बच्चन सिंह ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना, वाहन के जरूरी दस्तावेज़ साथ रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की।
इस विशेष अभियान में श्री राम जनकल्याण फाउंडेशन ने भी धर्मशाला पुलिस का सक्रिय सहयोग किया। फाउंडेशन के चेयरमैन महेश शर्मा और सचिव हर्ष अभियान के दौरान पुलिस के साथ मौजूद रहे और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Kangra Express | धर्मशाला | सड़क सुरक्षा पहले, नियमों का पालन करें।