देवसर: विकासखंड देवसर के विद्यालय में सीएसी समेत चार शिक्षक गैर हाजिर मिले, सहायक संचालक ने किया निरीक्षण
सहायक संचालक शिक्षा ने हाई स्कूल बंधा उमा निवास रजनिया की औचक निरीक्षण किया। जहां सीएसी समेत तीन शिक्षक एवं निवास विद्यालय का लिपिक लम्बे अर्से से गैर हाजिर मिला है। इन गैर हाजिर सरकारी सेवको को कारण बताओं नोटिस जारी कर एक-एक वेतन वृद्धि बन्द करने की कार्रवाई की जा रही है।डीईओ एसबी सिंह के निर्देश पर सहायक संचालक शिक्षा आरडी साकेत ने किया निरीक्षण।