देवसर: मंगल भवन देवसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, परिणय सूत्र में बंधे 47 जोड़े
मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से पति-पत्नी के रूप में दाम्पत्य जीवन का बंधन होने से पुण्य का कार्य भी है। उक्त आशय के विचार विश्वामित्र पाठक ने मंगल भवन देवसर मे आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक मौजूद थे।