देवसर: काचन डेम में मछली मारने गए व्यक्ति की जाल में फंसकर जलसमाधि
बरगवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां मछली पकड़ने गए व्यक्ति की जाल में ही फंस कर मौत हो गई। बताया जाता है कि *तेंदुआ निवासी लाले सिंह* अपने साथी के साथ रविवार देर शाम काचन नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने गया था, परंतु जब देर रात तक भी वह लौटा नहीं तो उसके साथी को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया