देवसर: वरगवा पुलिस ने गढ़हरा विद्यालय में बच्चों को किया जागरूक
बरगवां पुलिस ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय संकुल केन्द्र गड़हरा में छात्रों को जागरूक किया गया। बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को लिंग आधारित भेदभाव को मिटाने, बाल विवाह रोकने, महिला-पुरूषों में समानता का भाव लाने के लिए जागरूक करते हुए बालक बालिकाओं, महिलाओं के साथ मानसिक, शारीरिक शोषण, हिंसा न हो इसके इसकी दी जानकारी।