देवसर: देवसर के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोकीली टोला में बच्चों के मध्याह्न भोजन में मिला कीड़ा, मचा हड़कंप
सिंगरौली जिले में लगातार बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला प्रकाश में आ रहा है बीते दिनों सिंगरौली जिले के पिपरा झांसी की स्कूल में फूड प्वाइजनिंग की घटना घटित हुई जिसमें दर्जनों बच्चे बीमार हो गए थे। ऐसा ही मामला आज सिंगरौली जिले के देवसर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोकीली टोला के मध्यान भोजन का सामने आया।