फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर थाने पर दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, दिशा-निर्देश जारी
फुल्लीडुमर थाने पर दीपावली, काली पूजा, छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के चार जगहों पर होने वाली काली पूजा की जानकारी ली तथा सरकार के गाइड लाइन के तहत पर्व शांतिपूर्ण मनाने, मूर्ति विसर्जन के समय एवं रूट चार्ट पर विचार विमर्श किया।