फुल्लीडूमर: जिला परिषद सदस्य ने एसपी से की नगरडीह गांव की निर्दोष महिलाओं और छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग
जिला परिषद संघ, बिहार के अध्यक्ष सह फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी जिला परिषद सदस्य विश्वजीत दीपांकर ने एसपी बांका डॉक्टर सत्य प्रकाश से मिलकर एक सप्ताह पूर्व फुल्लीडुमर के नगरडीह गांव मोड़ के पास कांवरिया जत्था दुर्घटना में पुलिस पर हमला करने एवं वाहन जलाने मामले में नगरडीह गांव के निर्दोष महिलाओं एवं छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।