फुल्लीडूमर: भीतिया और अंगराजोर गांव में जिला परिषद अध्यक्ष ने तीन पीसीसी सड़क और यात्री शेड के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया
बुधवार दोपहर 1 बजे जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने भीतिया पंचायत के कठडांड़ गांव के पंडित टोला, सिंह टोला एवं रजक टोला में पीसीसी सड़क एवं अंगराजोर गांव के यादव टोला में एक यात्री शेड के जीर्णोद्धार कार्य का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। कठडांड़ गांव के तीनों टोला एवं अंगराजोर में यात्री शेड का निर्माण जिला परिषद निधि से किया गया है। जिससे ग्रामीण खुश हैं।