फुल्लीडूमर: इटहरी गांव में घरेलू विवाद में दो भाइयों और उनके परिजनों के बीच हुई मारपीट, 4 लोग हुए घायल
इटहरी गांव में घरेलू विवाद में दो भाइयों एवं परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों भाई मनोहर ठाकुर एवं अनंत ठाकुर तथा मनोहर ठाकुर के पुत्र निश्चय ठाकुर तथा अनंत ठाकुर की पत्नी रेखा देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पर आकर पुलिस से एक दूसरे पर घर का रंग-रोगन करने के दौरान ईंट-पत्थर से मारपीट करने आरोप लगाया।