फुल्लीडूमर: गेड़ाटीकर गांव में जदयू सांसद गिरधारी यादव ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाक़ात की
बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे भीतिया के गेड़ाटीकर गांव पहुंचकर कटोरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश मिश्र के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक जयप्रकाश मिश्र का बीते रविवार को 101 वर्ष की लंबी उम्र में गांव स्थित आवास पर निधन हो गया था। जहां सांसद ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।